आपदा तथा आपातकालीन सहायता
आपदा या आपातकाल के समय प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता की आवश्यकता होती है। बाढ़, प्राकृतिक आपदा, दुर्घटना या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों तक भोजन, आवश्यक सामग्री और अन्य उपलब्ध सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। हमारा उद्देश्य संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना और राहत कार्यों में यथासंभव सहयोग करना है।